Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsJharkhand Board Announces Inter Science Exam Results Rohit Gupta Tops in Block

विज्ञान संकाय में रोहित व निकिता जिला टॉप टेन में शामिल

फोटो रोहित गुप्ता झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से शनिवार को इंटर विज्ञान का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। जोगिराल मध्य विद्यालय के पारा

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 2 June 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
विज्ञान संकाय में रोहित व निकिता जिला टॉप टेन में शामिल

रमना। झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से शनिवार को इंटर विज्ञान का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। जोगिराल मध्य विद्यालय के पारा शिक्षक रामनाथ साह का पुत्र रोहित गुप्ता ने 445 अंक से साथ प्रखंड में पहला व जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। रोहित ने गणित विषय में सर्वाधिक 99 अंक प्राप्त किया है। रामनाथ साह व रुक्मिणी देवी के चार संतानों में सबसे छोटे रोहित ने इस सफलता के श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। रोहित ने बताया कि वह इंजीनियरिंग के रास्ते सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहता है। वहीं रमना निवासी होटल संचालक बिजय प्रसाद मधुर की पुत्री निकिता कुमारी ने 429 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में जिला के टॉप टेन में दसवां स्थान प्राप्त किया हैं| रोहित और निकिता के इस सफलता से परिजनों में जश्न का माहौल है।

साथ ही शुभचिंतकों की ओर से बधाई देने का सिलसिला जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें