रंका अनुमंडल मुख्यालय में विवाह मंडप सह सामुदायिक भवन की सुविधा हो
रंका अनुमंडल मुख्यालय में जनसंख्या बढ़ने से शादी-ब्याह के लिए सामुदायिक विवाह मंडप की आवश्यकता महसूस की जा रही है। पहले स्कूलों में बारात रुकती थी, लेकिन अब यह पर्याप्त नहीं है। महंगे निजी मैरिज हॉल...

रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय में दिनों दिन आबादी बढ़ रही है। बडी संख्या में आसपास के गांव देहात के लोग रंका के मुहल्लों में आकर बस रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक संसाधनों की जरूरत बढ़ती जा रही है। शादी ब्याह के दिनों में लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। पहले बारात रूकने के लिए स्कूल और सामुदायिक भवन से काम चल जाता था पर समय के अनुसार यह नाकाफी हो गया है। आम तौर पर गली और मुहल्ले में रहने वाले लोगों को मेहमान को रखने और बारात संभालने में होने वाली दिक्कत को देखते हुए सामुदायिक विवाह मंडप या नगर भवन की बेहद जरूरी हो गई है।
मुख्यालय में एक निजी मैरिज हॉल है। वह हमेशा बुक रहता है। साथ ही महंगा होने से आम लोगों के बजट से बाहर भी हो जाता है। वहीं पड़ोस के छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में ऐसे छह विवाह मंडप, सामुदायिक भवन होने से लोग वहीं जाकर शादी करने को बाध्य होते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि रंका अनुमंडल मुख्यालय में भी ऐसी व्यवस्था करने की जरूरत है। लोगों नें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सर्वसुविधा युक्त सार्वजनिक विवाह मंडप बनाने का आग्रह किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।