आरसीएम के नए यूनिट का उद्घाटन
कांडी में प्रखंड कार्यालय के सामने आरसीएम के नए यूनिट का उद्घाटन किया गया। रघुवीर राम, दिनेश कुमार और अन्य ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। अभिमन्यु मेहता ने बताया कि आरसीएम स्वास्थ्य रक्षा, महिला...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 05:12 PM

कांडी। प्रखंड कार्यालय के सामने आरसीएम के नए यूनिट का उद्घाटन शनिवार को किया गया। बुजुर्ग रघुवीर राम, जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार , युवा समाजसेवी शशांक शेखर, निर्मल विश्वकर्मा, सदर बाबू खान ने संयूक्त रूप से फीता काटकर किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संस्था के अभिमन्यु मेहता ने कहा कि आरसीएम कंपनी केवल एक व्यावसायिक मंच नही बल्कि स्वास्थ्य रक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों को लेकर समर्पित रूप से काम कर रहा है। मौके पर लव कुमार कुशवाहा, शंभू मेहता, राम जी विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।