Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGarhwa District Achieves First Place in Delta Ranking for Aspirational Districts

देशभर के आकांक्षी जिलों के डेल्टा रैंकिंग में गढ़वा रहा अव्वल

फोटो प्रताप दो: दिनेश कुमार यादव, डीसी गढ़वा को देशभर के आकांक्षी जिलों के डेल्टा रैंकिंग में माह जनवरी और फरवरी 2025 में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त क

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
देशभर के आकांक्षी जिलों के डेल्टा रैंकिंग में गढ़वा रहा अव्वल

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा को देशभर के आकांक्षी जिलों के डेल्टा रैंकिंग में माह जनवरी और फरवरी 2025 में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला प्रशासन और समस्त गढ़वावासियों को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने हार्दिक बधाई दी है। विदित हो कि नीति आयोग द्वारा जारी आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में गढ़वा जिले ने लगातार दो माह पूरे देश के 112 ज़िलों में सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उपायुक्त ने कहा कि यह उपलब्धि प्रशासनिक प्रतिबद्धता, विभागीय समन्वय, बेहतर कार्यान्वयन और जनभागीदारी का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना और वित्तीय समावेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत प्रयास किया।

समुदाय की सक्रिय भागीदारी और पंचायतों व विभागों के साथ बेहतर तालमेल ने गढ़वा को यह सम्मान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह उपलब्धि गढ़वा के प्रशासनिक तंत्र, समर्पित अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की साझा मेहनत और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह सफलता गढ़वा की विकास यात्रा को नई गति और दिशा प्रदान करेगी। लगातार दो महीने माह जनवरी और फरवरी में देशभर में उत्कृष्ट स्थान लाने के लिए जिले को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। उसका उपयोग जिले के विकास कार्यों में किया जाएगा। उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीएन मिश्रा, पीपीआईए फेलो (नीति आयोग) समेत सम्पूर्ण जिला प्रशासन ने कहा कि जिले की यह उपलब्धि पूरे झारखंड राज्य के लिए भी गौरव का विषय है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें