Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsDalit Woman Denied Justice Land Seized by Thugs in Bihar

दबंगों ने फिर बल पूर्वक की भू-दान में मिली जमीन की जुताई, न्याय की गुहार

फोटो मझिआंव एक: जानकारी देते शंभू रजवार बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव निवासी एक दलित महिला और उसके परिवार को एक साल बाद भी न्याय नहीं मिला। मामले मे

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
दबंगों ने फिर बल पूर्वक की भू-दान में मिली जमीन की जुताई, न्याय की गुहार

मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव निवासी एक दलित महिला और उसके परिवार को एक साल बाद भी न्याय नहीं मिला। मामले में कार्रवाई नहीं होने से दबंगों ने दुस्साहस करते हुए गुरुवार को भू-दान में मिली उनकी जमीन की जुताई करा दी। उक्त संबंध में गांव निवासी शंभू रजवार ने लिखित आवेदन थाना में देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आवेदन में जानकारी दी है कि 1966 में भू-दान में उन्हें 1.29 एकड़ जमीन मिली थी। उसका 2007 तक ऑफलाइन रसीद कटा। 2021-22 तक उक्त जमीन का ऑनलाइन रसीद भी उनके पास है। भू-दान से संबंधित सारा कागजात होने के बाद भी गांव के ही आसिफ अंसारी, गुड्डू अंसारी, ईशा अंसारी, इश्हाक अंसारी, मुर्तुजा अंसारी, अली अंसारी, हमाम अंसारी, मारूक अंसारी सहित अन्य लोगों ने पहले भी 6 जून 2024 को उक्त जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर बल पूर्वक हड़पने का प्रयास किया गया था।

उस वक्त मना करने पर उनकी गर्भवती पतोहू सहित नौ लोगों के साथ मारपीट की गई थी। झोपड़ीनुमा घर में आग लगा दी गई थी। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अबतक मामले में न्याय नहीं मिला। उल्टे गुरुवार को भी हथियार से लैस होकर उक्त जमीन में पुन: ट्रैक्टर से जुताई कर दी। उसी सूचना पुलिस को भी दी गई। अबतक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उल्टे उनपर आरोपी केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि फाइल देखने के बाद जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी। वहीं अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें