Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsChandradev Mahto s Wife Attempts Suicide by Ingesting Pesticide Over Land Dispute

कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

सदर थानांतर्गत तेनार गांव निवासी चंद्र देव महतो की पत्नी किरण देवी शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की।

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। सदर थाना अंतर्गत तेनार गांव निवासी चंद्रदेव महतो की पत्नी किरण देवी शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में किरण की सास ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं। तीनों में बराबर- बराबर जमीन का बंटवारा कर दिया गया था। उसके बाद वह अपने लिए 12 कट्ठा जमीन तीनों भाई के हिस्से से रख लिया था। कुछ दिन बाद जब खेती करने में असमर्थ हो गए तो वह 12 कट्ठा जमीन घर पर मुखिया, वार्ड सदस्य सहित अन्य को बुलाकर पंचायत के माध्यम से तीनों भाइयों में बंटवारा कर दिया गया।

उसके बाद किरण को जिस भूमि का हिस्सा मिला उसे पसंद नहीं था। उसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें