मोटरसाइकिल से गिरकर घायल
गढ़वा के करकोमा गांव निवासी संजू चौधरी की पत्नी रेणु देवी शुक्रवार को मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। वह अपने पति के साथ बहेरा गांव से अपने मायके जा रही थी। अचला गांव के फोरलेन पर गिरने के बाद उसे...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 08:31 PM

गढ़वा। मेराल थानांतर्गत करकोमा गांव निवासी संजू चौधरी की पत्नी रेणु देवी शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रेणु अपने पति के साथ गढ़वा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव से अपने मायके गई हुई थी। वहां से वापस लौट के क्रम में अचला गांव स्थित फोरलेन पर चलती मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद उसके परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।