राम कथा जीवन जीने की कला सिखाती है : रविशंकर ठाकुर
सरैयाहाट में 5 से 13 जून तक चल रहे 9 दिवसीय रामकथा नवाह परायण महायज्ञ में अयोध्या से आए कथा वाचक रविशंकर ठाकुर ने जीवन जीने की कला सिखाई। उन्होंने बताया कि राम कथा से मृत्यु का भय मिटता है और संबंधों...

सरैयाहाट। सरैयाहाट बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर प्रांगण में 5 से 13 जून तक चल रहे 9 दिवसीय रामकथा नवाह परायण महायज्ञ में बीते रात्रि अयोध्या से आए कथा वाचक रविशंकर ठाकुर ने कहा कि राम कथा जीवन जीने की कला सिखाती है। जो इस कला को सिख गया तो उसे मृत्यु का भय नहीं होता है। कहा महाभारत में धृतराष्ट्र अपने बेटे से बात करने में भयभीत रहते थे, कहेंगे तो दुर्योधन मानेगा की नहीं। लेकिन रामायण में दशरथ क्या कहेंगे राम पहले जान जाते हैं और व्यवहार कर देते हैं। यह राम कथा का दर्शन है। धरती की हर माता बहनें पति के रूप में राम का दिदार करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि राजा प्रजा, भाई भाई, देवर भाभी में कैसा संबंध होना चाहिए यह राम कथा बताती है। उन्होंने आगे कहा कि यह आम स्वभाव है कि यदि व्यक्ति में जीवन में धन बढता है तो मन बदल जाता है। सुख का सभी संसाधन रहने के बाबजूद कुछ लोग रोते हैं क्योंकि वह जीवन में ईश्वर भजन नहीं किया, ईश्वर से प्रेम नहीं किया। सिर्फ संसाधन जुटाने में जीवन व्यतीत कर दिया। माता पिता की सेवा नहीं की। यहां तक कि माता-पिता से नजर उठाकर बात नहीं करनी चाहिए यह राम कथा बताती है। उन्होंने कहा कि संबंध बनाने के पहले हमें विचार करना चाहिए। चाहे वह संबंध पति पत्नी का हो, मित्रता का हो या गुरु शिष्य का। राम कथा सुनने आसपास गांव सहित दूरदराज से लोग आ रहे हैं। श्रद्धालुओं से पुरा पंडाल सहित मंदिर परिसर खचाखच भरा रहता है। राम की कथा व राम भजन से यहां का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। राम भजन सुन श्रद्धालु उठकर नाचने व झुमने लगते हैं। भीड़ को देखते हुए जगह- जगह एलईडी लगाया गया है। दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के तमाम सदस्य सहयोग में जुटे हुए है। प्रतिदिन यहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व भंडारा की व्यवस्था की गई है। फोटो-11दुमका-211,212, कैप्सन-बुधवार को सरैयाहाट में रामकथा नवाह परायण महायज्ञ में प्रवचन देते कथावाचक व शामिल श्रद्धालु
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।