नौ दिवसीय श्रीमद् भागवद महापुराण ज्ञान यज्ञ को लेकर शहर में निकाली गई कलश यात्रा
दुमका में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवद महापुराण ज्ञान यज्ञ के लिए गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अग्रसेन भवन पहुंची, जहाँ स्वामी उमेश शास्त्री ने कथा का शुभारंभ किया। कथा में शामिल श्रद्धालुओं...

दुमका, प्रतिनिधि। 9 दिवसीय श्रीमद् भागवद महापुराण ज्ञान यज्ञ को लेकर गुरुवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल अग्रसेन भवन पहुंची। अग्रसेन भवन में स्वामी उमेश शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवद महापुराण ज्ञान यज्ञ में कथा का शुभारंभ किया गया। इस 9 दिवसीय कथा में नगर की महिलाओं और अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। प्रवचन देते हुए कथावाचक स्वामी उमेश शास्त्री ने कहा कि भागवत पुराण कलियुग में मोक्ष का सबसे सरल और प्रभावशाली माध्यम है। यह ग्रंथ स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र, लीलाओं और उपदेशों का अद्भुत संकलन है। स्वामी उमेश शास्त्री ने बताया कि भागवत पुराण की कथा श्रवण से कई लाभ होते हैं।
पूर्वजों को शांति: भागवत कथा श्रवण से पूर्वजों को शांति मिलती है। कुल में उन्नति भागवत कथा श्रवण से कुल में उन्नति होती है। मन से संतोष: भागवत कथा श्रवण से मन में संतोष की प्राप्ति होती है। कथा स्थल पर भक्तिरस में डूबे श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक भागवत महात्म्य की कथा श्रवण की। नारद जी और ऋषि मुनि की झांकी निकाली गई, जिससे कथा का महत्व और भी बढ़ गया। उमेश शास्त्री दुमका स्थित अग्रसर भवन में प्रथम दिवस श्रीमद् भागवद किन महापूराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।