संथाल जनजाति के संघर्ष और बलिदान को दर्शाता है हूल दिवस : डॉ लुईस
दुमका में 170वें हूल दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत सिदो-कान्हू चौक से की गई। यह यात्रा 30 जून को साहिबगंज जिले के भोगनाडीह पहुंचेगी। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने इस यात्रा को पूर्वजों की...

दुमका, प्रतिनिधि। 170वें हूल दिवस के मौके पर पांच दिवसीय पदयात्रा की शुरूआत सिदो-कान्हू चौक (बड़ा बांध) दुमका से गुरुवार को किया गया। पदयात्रा दुमका से रवाना होकर साहिबगंज जिला के बरहेट स्थित भोगनाडीह 30 जून को पहुंचेगी। पदयात्रा गोटा भारोत सिदो कान्हु हुल वैसी एवं उनके सहयोगी संस्थाएं अनुसूचित जाति जनजाति सुरक्षा समिति दुमका, प्रेम संस्था काठीकुंड, होली फेथ चन्द्रपुरा काठीकुंड के संयुक्त तत्वावधान में निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले बड़ा बांध स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर अतिथियों एवं पदयात्रियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि ने इस 5 दिवसीय हूल पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य इस दिवस को याद रखना और हमारे पूर्वजों को नमन करना है।
जिन्होंने हूल की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी थी। हूल दिवस संताल परगना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है, जो संथाल जनजाति के संघर्ष और बलिदान को दर्शाता है। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि हमें हूल दिवस को कभी नहीं भूलना चाहिए और हमारे पूर्वजों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा हमें हमारे इतिहास और संस्कृति से जोड़ती है और हमें हमारे पूर्वजों की कुर्बानियों का सम्मान करने का अवसर प्रदान करती है। लगभग 100 पदयात्रियों को अतिथियों द्वारा पदयात्रियों को हरी झंडी दिखा कर भोगनाडीह के लिए रवाना किया। इस कार्यक्रम में आकर्षक संतालों के पारम्परिक पैकाहा नृत्य जो होली फेथ स्कूल हेट कोरोया के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। मौके पर सुर्जुडीह फूलो झानो कोचिंग सेंटर के किशोर हांसदा ने हूल गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी को अमर शहिदों के बलिदानों को याद दिलाया। इस कार्यक्रम में बैसी के कार्यकारी अध्यक्ष गमालिएल हांसदा, दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कुनूल कंदीर, संयुक्त सचिव नायकी सोरेन, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ अमरेंद्र यादव, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ सुशील मरांडी, कोषधयक्ष सनातन मुर्मू, एपीपी एलिजाबेथ हेम्ब्रम, वीना रानी मरांडी, प्रदीप मुर्मू, डॉ लुसू हेम्ब्रम, फादर सोलोमन, फादर जॉन फेलिक्स, मेरीला मुर्मू, इ जे सोरेन, मखोदी सोरेन, मनीष किस्कू उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन बैसी के पुर्व सचिव सुलेमान मरांडी द्वारा किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।