पूर्व सीएम की पहल पर सेवानिवृत अनुसेवक की विधवा पत्नी को मिला न्याय
दुमका में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल से एक परिवार को एक साल के बाद न्याय मिला। पति की मृत्यु के बाद पत्नी सरिता हेंब्रम को पेंशन और अन्य राशि के लिए दिक्कतें आ रही थीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने...

दुमका, प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पहल के बाद लंबे समय न्याय के लिए दर-दर भटक रहे परिवार को आखिर कार न्याय मिल ही गया। मामला बंदोबस्त कार्यालय दुमका से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक बंदोबस्त कार्यालय दुमका से सेवानिवृत हुए अनुसेवक मंगल टुडू का लगभग एक साल पहले निधन हो गया था। पति के निधन के बाद उसकी पत्नी सरिता हेंब्रम पेंशन सहित अन्य राशि की भुगतान को लेकर जब ऑफिस पहुंची तो पेंशन आदि के लिए जो दस्तावेज सर्विस बुक व अन्य दस्तावेज में मां के नाम और जन्मतिथि में मामूली अंतर रहने के कारण भुगतान नहीं हो सका।
जिसे सुधरवाने के लिए वह किस टेबल पर नहीं भटकती रही। इधर पिछले 21 जून को दुमका के परिसदन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पहुंचने की सूचना मिलते ही सरिता हेंब्रम अपनी बेटी के साथ वहीं पहुंची और मामले की पूरी जानकारी देते हुए रूापन सौंपा और न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पूरी बात जानने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधान महालेखाकार से मामले की जानकारी लेते हुए तुरंत इस मामले में कार्रवाई करने को कहा था। पूर्व मुख्यमंत्री के इस पहल के महज तीन दिन बाद ही समस्या का निदान हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य निवास मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि सरिता हेंब्रम अपनी बेटी के साथ परिसदन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलनी पहुंची थी। पूरी व्यथा सुनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे लेकर पहल किया था। जिसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का सामाधान किया है। कहा पेंशन सहित बाकी राशि साल भर से रूका रहने के कारण बच्ची की पढ़ाई भी प्रभावित हो रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।