अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 4 वर्षीय बालक की मौत
दुमका के रानेश्वर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय बालक बर्नवास टुडू की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय उसकी मां मवेशी को खेत ले जा रही थी और बच्चा पीछे-पीछे आ रहा था। गंभीर रूप से...

दुमका, प्रतिनिधि। रानेश्वर थाना अन्तर्गत रघुनाथपुर-बारमसिया मुख्य पथ के कुकड़ीभाषा आदिवासी टोला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 4 वर्षीय बालक की मौत पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। यह घटना बुधवार को हुई थी। मृत बालक का नाम बर्नवास टुडू के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि बालक की मां मवेशी को खेत की ओर ले जा रही थी। इसी बीच महिला का बच्चा भी पीछे-पीछे आ गया। मां अपने बेटे को नहीं देख पाई थी। महिला रोड क्रॉस कर चुकी थी। बेटा भी मां के पीछे-पीछे रोड क्रॉस कर रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने बच्चे को धक्का मार दिया।
धक्का लगने के बाद बालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। परिजनों ने आनन फानन में पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल में बच्चे को इलाज के लिए भर्ती किया। जहां के डाक्टर ने उपचार कर बेहतर इलाज के लिए वर्द्धमान रेफर कर दिया था। वर्द्धमान ले जाने के क्रम में ही बच्चे की मौत हो गई। बालक मां और पिता का इकलौता संतान था। बच्चे की मौत से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गुरुवार को गांव में ही बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किया गया। रानेश्वर के थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि घटना की सूचना थाने को नहीं दी गई है। घटना के बाद परिजन बच्चे को लेकर पश्चिम बंगाल चले गए थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्चे के शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।