बांस कपुरिया में पूर्व टाटा कर्मी का सड़ा गला शव घर से हुआ बरामद
महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा,

महुदा, प्रतिनिधि। कपुरिया ओपी अंतर्गत बांस कपुरिया निवासी पूर्व टाटा स्टील कर्मी गोपाल सिंह (45) का सड़ा गला शव गुरूवार को उसके घर से बरामद किया गया। शव के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था तथा शव पंखे की रेलिंग से लटका हुआ था। बताया जाता है कि मृतक चार पांच दिन से घर से बाहर नहीं निकला था। वह अंदर से घर का दरवाजा खिड़की बंद किया हुआ था। शव से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कपुरिया पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि गोपाल सिंह वर्ष 2009 में टाटा स्टील की नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली थी। इसके बाद वह अत्यधिक शराब व गांजा पीने लगा था। वह हमेशा शराब व गांजा के नशे में धुत्त रहता था। बीच बीच में वह ठेला खोमचा लगाया करता था। इधर हाल के दिनों में वह अपने घर पर अकेला था। उसने अपनी मां को मारपीट कर भगा दिया था। उसके दो भाई भी घर पर नहीं रहते थे। बताया जाता है कि रविवार को गोपाल सिंह घर का खिड़की दरवाजा बंद कर खुद को कैद कर लिया था। उसकी मां ने दरवाजा खोलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। विवश होकर वह अन्यत्र किसी रिश्तेदार के यहां चली गई। गुरूवार को गोपाल सिंह की मां फिर आई और किसी तरह घर खोलकर अंदर गयी। घर के अंदर का नजारा देख कर वह भौचक रह गयी। गोपाल सिंह फांसी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। आसपास के लोगों को जानकारी मिलने पर काफी लोग जुट गए। मृतक के शव से काफी दुर्गंध आ रही थी तथा शरीर पर कई जगह कीड़ा लगा गया था। इस मामले की जानकारी कपुरिया पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक के मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मृतक के भाई संतोष सिंह ठेका कर्मी को खदान से बुलाकर शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस के अनुसार शव चार पांच दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर युडी केस दर्ज किया है। मृतक विवाहित था तथा उसकी पत्नी से तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है। फिलहाल मृतक की पत्नी अपने मायके में रह रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।