Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPioneer Waste Management Workers Strike in Chirkunda Residents Suffer from Garbage Accumulation

सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, पायनियर कंपनी से मांगा गया स्पष्टीकरण

चिरकुंडा में कचरा उठाव करने वाली पायनियर कंपनी के सफाई कर्मी बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कचरा उठाव न होने से लोग परेशान हैं। नगर ईओ ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है। स्थानीय लोगों ने जल्दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 11 June 2025 06:20 PM
share Share
Follow Us on
सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, पायनियर कंपनी से मांगा गया स्पष्टीकरण

चिरकुंडा, प्रतिनिधि। चिरकुंडा में कचरा उठाव करने वाली पायनियर कंपनी के सफाई कर्मी बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। सभी वार्डों सहित मुख्य सड़क के किनारे कचरा उठाव नहीं होने से लोग परेशान रहे। इधर नगर ईओ ने बिना सूचना दिए हड़ताल पर चले जाने को लेकर पायनियर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कंपनी के सफाई कर्मी मानदेय भुगतान की मांग को लेकर अक्सर हड़ताल पर चले जाते हैं। कचरा उठाव नहीं होने से लोग परेशान हो जाते हैं। कार्यपालक पदाधिकारी से वैकल्पिक व्यव्स्था के तहत जल्द कचरा का उठाव कार्य शुरु करवाने की मांग की।

इधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी ने पायनियर कंपनी को नोटिस जारी किया है। कहा कि बिना सूचना के कंपनी द्वारा क्षेत्र में कचरा उठाव कार्य बंद कर दिया गया है। जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया है। कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत मिल रही है। यह कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता को दर्शाता है। 24 घंटे के अंदर स्पष्टिकरण समर्पित करने को कहा गया है अन्यथा कार्रवाई करने की बात कही गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें