इंडियन बैंक शाखा का बजा सायरन, कर्मी पहुंचे
निरसा बाजार चौक के पास इंडियन बैंक में गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे अचानक सायरन बजने लगा। बिजली गुल होने के कारण लोग अनहोनी की आशंका जताने लगे। पुलिस को सूचित किया गया और बैंक की जांच की गई। अंत में...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 20 June 2025 02:26 AM

निरसा। निरसा बाजार चौक के पास नेशनल हाईवे रोड के फोरलेन के किनारे इंडियन बैंक शाखा में गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक सायरन बजने लगा। उस समय बिजली गुल थी। लोगों ने अनहोनी की आशंका जतायी। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक कर्मियों को बुलाया। पुलिस की उपस्थिति में बैंक खोला गया। बैंक के सभी कमरों की जांच की गई। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। बताया गया कि खराबी आने के कारण सायरन अचानक बजने लगा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।