Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsKVS Ranchi Division Under-14 Football Competition Kicks Off at Central School Mathan

मैथन में दो दिवसीय अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता शुरु

केंद्रीय विद्यालय मैथन में दो दिवसीय क्षेत्रीय अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि सुमन प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसमें रांची संभाग के पांच विद्यालयों...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 28 June 2025 03:38 AM
share Share
Follow Us on
मैथन में दो दिवसीय अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता शुरु

मैथन, प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय मैथन में शुक्रवार से केवीएस रांची संभाग का दो दिवसीय क्षेत्रीय अंडर 14 फुटबॉल प्रतियोगिता शुरु हुआ। मुख्य अतिथि डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख सुमन प्रसाद सिंह और विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार माथुर ने दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। प्रतियोगिता में रांची संभाग के पांच विद्यालय के बच्चे भाग लें रहे हैं। जिसमें केवी हीनू, पाली 1 एवं 2, दीपाटोली, लातेहार और मैथन डैम शामिल हैं। 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि ने हार जीत से बढ़कर बच्चों को खेल भावना बनाए रखने लिए प्रेरित किया। खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान दें।

खेलकूद में भी बेहतर कर नाम रोशन किया जा सकता है। कहा कि बच्चों को हर चीज में बढ़ चढ़कर भाग लेनी चाहिए। बच्चे मन लगाकर पढ़ें और एक मुकाम हासिल करें। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेल का क्षेत्र हो, बेहतर करें ताकि नाम रोशन हो सके। कहा कि पढ़ाई में कंपीटीशन बहुत टफ हो गया है, लेकिन पढ़ने वाले बच्चों के लिए कुछ भी नहीं है। मन लगाकर पढ़ाई करने से सफलता जरुर मिलेगी। परियोजना प्रमुख का स्वागत बच्चों, प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने किया। प्राचार्य ने परियोजना प्रमुख को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।उन्होंने स्कूल की गतिविधियों के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर इंद्रेश चौधरी, उमेश कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार पांडे, पूर्णिमा खन्ना, मोनिका गुप्ता, अनिरुद्ध पाठक, प्रकाश कुमार, शुभम खुराना, दीपांजना दत्ता, शालिनी कुमारी, प्रीति कुमारी, विजय, रंजीत कुमार, मानसी कुमारी, आदर्श कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें