Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Government Halts Payments for 19 000 Women in Manian Samman Yojana Due to Aadhaar Link Issues

आधार लिंक नहीं रहने से 19 हजार मंईयां सम्मान खातों पर रोक

झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना में धनबाद की 19 हजार महिलाओं के खातों पर राशि भुगतान रोक दिया है। इसका कारण है कि इन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है। सरकार ने आदेश दिया है कि जब तक आधार...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 28 June 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
आधार लिंक नहीं रहने से 19 हजार मंईयां सम्मान खातों पर रोक

धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना में धनबाद के 19 हजार महिलाओं के खातों पर राशि भुगतान के लिए रोक लगा दी गई है। इन महिलाओं का बैंक खाता से आधार लिंक नहीं रहने की वजह से इनकी राशि रोक दी गई है। सरकार के स्तर से यह कार्रवाई की गई है। जबतक आधार से बैंक एकाउंट लिंक नहीं होंगे, इनका भुगतान नहीं किया जाएगा। धनबाद में अप्रैल महीने तक मंईयां सम्मान योजना के तहत राशि का भुगतान खाते में हो चुका है। धनबाद में तीन लाख 66 हजार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है।

सरकार ने ऐसे 19 हजार एकाउंट को चिह्नित किया है, जिनका आधार लिंक नहीं है। अब आधार लिंक नहीं होने की वजह से इन्हें मंईयां सम्मान की राशि भी नहीं मिल पा रही है। एकाउंट में राशि नहीं के बाद ये महिलाएं अब बैंक का चक्कर काटकर अपने खाते से आधार लिंक करवाने में जुटी हुई है। बैंकों में भीड़ बढ़ गई है। आधार लिंक होने पर इनकी राशि का भुगतान किया जाएगा। ---------- मंईयां सम्मान की राशि लेने वाली लाभुकों की हो रही जांच सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक नियाज अहमद ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं की जांच शुरू हो गई है। सभी अंचल के बीडीओ को जांच का निर्देश दिया गया है। कई ऐसे लोग हैं, जो इस योजना का लाभ लेने के योग्य नहीं है और उन्होंने इसका लाभ उठा लिया है। उनका नाम इस सूची से काटा जाएगा। सहायक निदेशक ने बताया कि अभी नया आवेदन नहीं लिया जा रहा है। पोर्टल में नया आवेदन का ऑप्सन नहीं मिल रहा है। --------- किस प्रखंड में कितनी महिलाओं को मिल रहा लाभ बाघमारा 57508 बलियापुर 25090 धनबाद 45559 एग्यारकुंड 25136 गोविंदपुर 58000 झरिया 50708 कलियासोल 21841 निरसा 27037 पूर्वी टुंडी 10618 पुटकी 20060 तोपचांची 27279 टुंडी 18280

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें