Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGiant Sinkhole Discovered at Binod Bihari Mahto Stadium Murlidih Raises Concerns

बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में गोफ बनने से फैली सनसनी

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा,

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 27 June 2025 05:52 AM
share Share
Follow Us on
बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में गोफ बनने से फैली सनसनी

महुदा। भाटडीह ओपी परिसर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह के बीच में गोफ हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि गुरूवार प्रातः जब लोग स्टेडियम में टहलने के लिए पहुंचे तो देखा कि गोफ बना हुआ है। तब लोगों ने इसकी सूचना बीसीसीएल के मुरलीडीह कोलियरी प्रबंधक को दी। उन्होने अपने कर्मियो को भेजकर गोफ के चारो तरफ बेरिकेटिंग करवा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गोफ तब बना जब कोई नया आदमी सुबह यहां कार चलाना सीख रहा था। इस संबंध में मुरलीडीह कोलियरी प्रबंधक विभुति कुमार मिश्रा ने कहा कि गोफ के चारों तरफ बेरिकेटिंग करवा दिया गया है।

शुक्रवार को गोफ की भराई कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम से कुछ ही दुरी पर बीसीसीएल द्वारा कई दशक पहले खदान चलाया गया था। जिसमें पानी रिसने के कारण भी ऐसी घटना हो सकती है। इसकी जांच पड़ताल की जाएगी। ज्ञात हो कि स्टेडियम के अगल बगल में बीसीसीएल की खदानें चली है। लोगों का कहना है कि गोफ अभी छोटा दिख रहा है, लेकिन इसमें बारिश का पानी घुसते ही स्टेडियम का एक बड़ा हिस्सा नीचे बैठ सकता है। घटना के बाद इसके अगल बगल में रहने वाले लोग काफी चिंतित है। इस स्टेडियम का निर्माण बीसीसीएल द्वारा करवाया गया था। इस स्टेडियम में प्रतिवर्ष अनेक प्रकार के खेलो का आयोजन होता है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यहां आयोजित किए जाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें