Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsFish Pickup Van Accident in Rajganj Locals Loot 3 5 Quintals of Fish

राजगंज जीटी रोड पर पिकअप वेन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में लोड मछली लूट ले गए लोग

राजगंज थाना क्षेत्र में एक मछली भरी पिकअप वेन एक अज्ञात हाईवा वाहन की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप पर लदी लगभग साढ़े तीन क्विंटल मछली लूट ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 4 June 2025 04:19 AM
share Share
Follow Us on
राजगंज जीटी रोड पर पिकअप वेन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में लोड मछली लूट ले गए लोग

राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बंगला स्थित जीटी रोड पर मंगलवार की रात दस बजे मछली लगा पिकअप वेन अज्ञात हाइवा वाहन की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने वेन पर लदे लगभग साढ़े तीन क्विंटल मछली लूट लिया। बाद में स्थानीय पुलिस भी पहुंची, तो लोग धीरे धीरे खिसक लिए। घटना के संबंध में पिकअप वेन पर सवार मछली व्यापारी कूदा पश्चिम मेदीनीपुर निवासी शेख नजरुल अली व चालक शेख शकील अली ने बताया कि पिकअप वेन से पश्चिम मेदीनीपुर बंगाल से लगभग सात क्विंटल रेहु मछली लोड कर बिहार के पटना जा रहे थे।

इसी दौरान एक हाईवा की चपेट में आकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद यहां आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस के आने से पहले साढ़े तीन क्विंटल मछली लूट लिया। घटना के बाद पीछे से आ रही एक दुसरे मछली लोड वैन में बाकी बचे मछलियों को लोड किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। दुर्घटना के बाद राजगंज के लिए मुड़ने वाले सर्विस लेन में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें