Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsFatal Accident Claims Life of Sole Breadwinner Ali Akbar in Nirsa

निरसा में बाइक के धक्के से युवक की मौत

निरसा, प्रतिनिधि। निरसा एनएच टू बाजार चौक पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 23 June 2025 04:23 AM
share Share
Follow Us on
निरसा में बाइक के धक्के से युवक की मौत

निरसा। निरसा एनएच टू बाजार चौक पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मो अली अकबर की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। रविवार को उसे निरसा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वह अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। शनिवार की रात अली जामताड़ा रोड से पैदल अपने घर अंसार मोहल्ला जा रहे थे। निरसा चौक के पास पीछे से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिएएसएनएमएमसीएच धनबाद ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक अली अकबर के पिता का निधन करीब 10 वर्ष पहले हो गई थी। वह एक शोरूम में काम कर अपना, अपनी मां व दो छोटी बहनों का भरण पोषण करता था। मृतक की बड़ी बहन की शादी तय हो चुकी है। अगले महीने उसकी शादी होने वाली है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें