Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCommunity Celebrates Rajesh Prakash Sinha s Promotion to Police Deputy Superintendent

लोगों ने थानेदार की प्रोन्नति पर दी बधाई

जोड़ापोखर थाना के प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा की पुलिस उपाधीक्षक के रूप में प्रोन्नति पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने और लोगों में सामंजस्य बनाने में महत्वपूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 27 June 2025 02:58 PM
share Share
Follow Us on
लोगों ने थानेदार की प्रोन्नति पर दी बधाई

जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना के प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राजेश प्रकाश सिन्हा के पुलिस उपाधीक्षक में प्रोन्नति पर शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर कर सरकार से उन्हें धनबाद में ही पदस्थापित करने की मांग की। कहा है कि धनबाद में श्री सिन्हा की पहली पोस्टिंग जोडापोखर थाना में की गई थी। जोडापोखर थाना क्षेत्र के प्रभारी बनते ही उन्होंने लोगो में सामंजस्य बनाते हुए अपराध पर अंकुश लगाया है। इस दौरान उन्होंने कई अपराधों का उद्भेदन कर अपराधियों में भय का माहौल बनाया। श्री सिन्हा को पुलिस उपाधीक्षक बनाए जाने पर शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम,कार्तिक हाड़ी,शांति समिति के अशोक झा, किशोर कुमार, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के आरिफ सिद्दकी, सुभाशीष राय, शंभू साव, गणेश पूजा कमेटी डिगवाडीह, विभिन्न मस्जिद कमेटी के सदर सचिव, पतंजलि योग समिति आदि ने श्री सिन्हा को पुलिस उपाधीक्षक बनने पर बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें