Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsCoal Transportation Accident in Jharkhand Man Severely Injured by Truck

हाइवा ने युवक का पैर कुचला, आक्रोशित लोगों ने ठप की कोयला ट्रांसपोर्टिंग

झरिया के बस्ताकोला ओसीपी में कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से बिरजू भुईंया गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोग घायल को अस्पताल ले गए और मुआवजे की मांग करने लगे। बिरजू...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 28 June 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
हाइवा ने युवक का पैर कुचला, आक्रोशित लोगों ने ठप की कोयला ट्रांसपोर्टिंग

झरिया, प्रतिनिधि झरिया थाना क्षेत्र बस्ताकोला ओसीपी के समीप कोयला ट्रांसपोर्टिंग मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को कोयला लदे हाइवा की चपेट मे आने से बिरजू भुईंया (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल बिरजू को धनबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दाहिना पैर बुरी तरह कुचले होने की बात कही है। हादसे के बाद गुस्साए लोग ने घटनास्थल पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान स्थानीय लोग कोयला ट्रांसपोर्टिंग को ठप कर घायल को मुआवजा देने तथा उसका समुचित इलाज करने का मांग करने लगे।

बस्ताकोला ओसीपी से कोयला ट्रांसपोर्टिंग बोर्रागढ़ रेलवे साइडिंग में की जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिरजू शौच करके वापस घर जा रहा था। तभी एक साथ परियोजना से दर्जनों कोयला लदे हाइवा तेजी से निकलने लगे। हाइवा को चालक आगे निकालने के चक्कर में तेज रफ्तार से ले जा रहे थे। इसी दौरान एक हाइवा ने बिरजू को अपनी चपेट में ले लिया। बिरजू दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार को चलाता था। घर में बिरजू ही एकमात्र कमाने वाला शख्स है जबकि पत्नी कुंती देवी व दो पुत्री एरोली कुमारी (17) रोशनी कुमारी(15) है। घटना के बाद से कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य ठप है। वहीं स्थानीय लोगों के आक्रोश को देख बीसीसीएल प्रबंधन व ट्रांसपोर्टिंग कंपनी का कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पंहुचा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें