Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsArbind Singh Joins National Public Workers Union Shakes Up Jamsun Leadership

जनता मजदूर संघ छोड़ आसनी की यूनियन में गए अरबिंद

धनबाद में, अरबिंद सिंह ने जनता मजदूर संघ छोड़कर राष्ट्रीय जनता कामगार संघ में शामिल हो गए हैं। उनके साथ कई यूनियन पदाधिकारी भी शामिल हुए। अरबिंद ने कहा कि वह उपेक्षित महसूस कर रहे थे और यूनियन पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 28 June 2025 02:42 AM
share Share
Follow Us on
जनता मजदूर संघ छोड़ आसनी की यूनियन में गए अरबिंद

धनबाद, विशेष संवाददाता कुंती सिंह के जनता मजदूर संघ को छोड़ अरबिंद सिंह ने कई यूनियन पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को रामधीर सिंह की बहू आसनी सिंह के राष्ट्रीय जनता कामगार संघ का दामन थाम लिया है। जमसं के लिए इसे झटका माना जा रहा है। जमसं छोड़ने पर अरबिंद सिंह ने कहा कि यूनियन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। उपेक्षित महसूस कर रहा था। अरबिंद जनता मजदूर संघ में केंद्रीय उपाध्यक्ष थे। कुसुंडा क्षेत्र के सचिव भी थे। राष्ट्रीय कामगार संघ की अध्यक्ष इंदू सिंह एवं महामंत्री आसनी सिंह की मौजूदगी में पृथ्वी मेंशन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय जनता कामगार संघ का दामन थामा।

आसनी ने पत्र जारी कर जानकारी दी है कि अरबिंद कुमार सिंह को राष्ट्रीय जनता कामगार संघ का केंद्रीय उपाध्यक्ष व कुसुंडा एरिया सचिव, बलवंत सिंह कुसुंडा एरिया अध्यक्ष, विश्वकर्मा परियोजना (धनसार) शाखा के अध्यक्ष सुनील कुमार साह, कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार दुबे, सचिव गौरीशंकर चौहान, संयुक्त सचिव रामनारायण सिंह, ईस्ट बसुरिया शाखा के अध्यक्ष श्रवण कुमार, सचिव दिलाओ बाउरी, कुसुंडा कोलियरी शाखा के अध्यक्ष पुनीत महतो, सचिव संतोष कुमार, गोधर शाखा अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार चौहान, गोंदूडीह शाखा के अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील सिंह, सचिव विजय कुमार सिंह, एना शाखा अध्यक्ष रामप्रसाद दास, कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सचिव कृष्ण कुमार, खास कुसुंडा शाखा अध्यक्ष बैजनाथ दास, सचिव राजलाल राय, अलकुसा शाखा अध्यक्ष श्रवण सिंह, सचिव मनोज राय, कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव अलिंद्र प्रसाद मनोनीत किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें