Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsWomen Lead Anti-Tobacco Awareness Rally in Deoghar on World No Tobacco Day

विश्व तंबाकू निषेध दिवस : महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

देवघर, प्रतिनिधि।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्यों द्वारा एक प्रभावशाली जाग

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 24 June 2025 11:11 PM
share Share
Follow Us on
विश्व तंबाकू निषेध दिवस : महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

देवघर, प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्यों द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा के निर्देश पर संचालित हुआ, जिसमें नगर निगम के कई मोहल्लों व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को तंबाकू और मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान महिलाओं ने छतिसी, बत्तीसी, तेतिसी, रामपुर, महेशमारा और साहेब पोखर जैसे क्षेत्रों में जाकर मानव श्रृंखला बनाई और नागरिकों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई। साथ ही, 'सेल्फी प्वाइंट' जैसे रचनात्मक माध्यमों से भी जन-संदेश दिया गया, जिसने युवाओं और आम नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया।

इस आयोजन में सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह, नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, हिमांशु शेखर, सभी सामुदायिक संगठनकर्ता, सामुदायिक संसाधन सेविकाएं तथा SHG की महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल रहीं। उन्होंने पोस्टर, नारों और संवाद के जरिए लोगों को बताया कि किस प्रकार तंबाकू और मादक द्रव्यों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य बल्कि पूरे परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तंबाकू और नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नशामुक्त समाज की ओर प्रेरित करना था। महिलाओं की भागीदारी, उनका उत्साह और समर्पण इस अभियान की सफलता का मुख्य आधार रहा। देवघर नगर निगम द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान एक सशक्त उदाहरण है कि जब महिलाएं समाज सुधार की मुहिम में आगे आती हैं, तो बदलाव निश्चित होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें