सुविधाओं से वंचित चैतन्य नाथ जजवाड़े पथ
देवघर नगर निगम के वार्ड 23 में चैतन्य नाथ जजवाड़े पथ पर जलापूर्ति की गंभीर समस्या है। यहां लोग 3-4 दिन में पानी प्राप्त करते हैं, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बोरिंग और सार्वजनिक जलस्रोत की...

देवघर। देवघर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 अंतर्गत आने वाला चैतन्य नाथ जजवाड़े पथ, बाबा बैद्यनाथ मंदिर से नजदीक होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह इलाका लगातार भीड़भाड़ वाला रहता है। यहां न केवल स्थानीय आबादी रहती है, बल्कि बड़ी संख्या में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की भी उपस्थिति है। बावजूद इसके, इस क्षेत्र की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी, जलापूर्ति संकट, यातायात अव्यवस्था, संकरी सड़कें, गंदगी और अधूरे नाला निर्माण कार्य ने स्थानीय नागरिकों के जनजीवन को संकट में डाल दिया है। सबसे गंभीर समस्या इस मोहल्ले में पेयजल की है।
नगर निगम द्वारा यहां जलापूर्ति की व्यवस्था तो है, लेकिन वह अत्यंत असमान और अनियमित है। लोगों को 3 से 4 दिन के अंतराल पर ही सप्लाई का पानी मिल पाता है। इससे दैनिक जीवन की बुनियादी जरूरतों को पूरा कर पाना भी लोगों के लिए बेहद कठिन हो गया है। कई घरों में बोरिंग की व्यवस्था नहीं है, और न ही मोहल्ले में सार्वजनिक चापाकल या जलमीनार की सुविधा ही मौजूद है। ऐसी स्थिति में लोग पानी के लिए दूसरों पर निर्भर हैं, और कई बार उन्हें निजी टैंकर या जार के पानी पर खर्च करना पड़ता है, जो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर सीधा असर डालता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।