दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को मस्जिदों में विशेष दुआ
झारखंड में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सभी मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। यह पहल पूर्व सांसद फ़ुरक़ान अंसारी की अपील पर हुई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।...
मधुपुर। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की बुलंद आवाज़ और राज्य की आत्मा कहे जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आज झारखंड की सभी मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। यह पहल वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद फ़ुरक़ान अंसारी के अपील पर की गई। जिसे पूरे राज्य में अभूतपूर्व समर्थन मिला। हज़ारों की संख्या में लोगों ने मस्जिदों में शिरकत कर गुरुजी की सलामती और जल्द स्वस्थ होने की अल्लाह से दुआ मांगी। प्रार्थना सभा में धार्मिक नेताओं, सामाजिक संगठनों, आम नागरिकों की भावनात्मक भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर फ़ुरक़ान अंसारी ने कहा की शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं।
उन्होंने ज़िंदगी भर गरीबों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को मजबूती दी है। आज जब वह अस्वस्थ हैं, तो यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके लिए दुआ करें। हमारी दुआएं, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।