Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsSerious Motorcycle Collision Leaves Two Young Men Injured in Palojori

बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो युवक गंभीर

पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम दो बाइकों के बीच टक्कर में आर्यन अंसारी और रेहान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। रेहान की हालत नाजुक है, जिसमें सिर पर चोट और कंधा टूटने की जानकारी मिली है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 13 June 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, दो युवक गंभीर

पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर गुरुवार संध्या लगभग 7:45 बजे दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में आर्यन अंसारी व रेहान अंसारी शामिल है। रेहान अंसारी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके सिर पर चोट के अलावे कंधा टूटने की बात सामने आ रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुधानी पंचायत के आस्ता गांव के रहने वाले आर्यन अंसारी व बेदगांवा नवाडीह के रहने वाले रेहान अंसारी एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

उसी क्रम में बेनीडीह गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पालोजोरी पुलिस घटनास्थल पहुंची व दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में दाखिल कराया। सीएचसी में दोनों का प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक रेहान अंसारी की हालत नाजुक बनी हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें