Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMLA Uday Shankar Singh Replaces Burnt Transformer in 24 Hours

विधायक की पहल पर फाड़ासिमल को मिला नया ट्रांसफॉर्मर

पालोजोरी प्रतिनिधिसारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की पहल पर पालोजोरी बाजार से सटे फाड़ासिमल गांव के जले ट्रांसफॉर्मर 24 घंटे के अंदर बदल द

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 24 June 2025 11:13 PM
share Share
Follow Us on
विधायक की पहल पर फाड़ासिमल को मिला नया ट्रांसफॉर्मर

पालोजोरी प्रतिनिधि सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह की पहल पर पालोजोरी बाजार से सटे फाड़ासिमल गांव के जले ट्रांसफॉर्मर 24 घंटे के अंदर बदल दिया गया है। जले ट्रांसफॉर्मर की जगह पर विभाग द्वारा दूसरा ट्रांसफॉर्मर भेज दिया गया है। बताते चलें कि पालोजोरी बाजार से सटे फाड़ासिमल गांव का ट्रांसफॉर्मर सोमवार को जल गया था। लोगों ने इस स्थिति की जानकारी विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को दी थी, उसके बाद विधायक ने इसपर संज्ञान लेते हुए गांव के लिए जले ट्रांसफॉर्मर की जगह दूसरा भेजा। विधायक की पहल पर गांव निवासी भवेश दास, जगन्नाथ दास, नकुल पोद्दार, विकास कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें