भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है योग : डॉ. निशिकांत
देवीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवघर एम्स में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. निशिकांत दुबे ने योग के महत्व पर जोर दिया और युवाओं को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। एम्स के निदेशक...

देवीपुर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवघर एम्स के ऑडिटोरियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व योग प्रदर्शन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन के क्रम में योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने युवाओं को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक प्रो.डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक एवं आत्मिक शांति के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने छात्रों और संस्थान के सभी सदस्यों से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया, ताकि समग्र स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का वीडियो प्रसारण भी 6:30 से 7:15 पूर्वाह्न तक एम्स ऑडिटोरियम में किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।