Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsFatal Accident in Daladli Cyclist Dies After Collision with Speeding Motorcycle

सारवां : बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर दलदली गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय साइकिल चालक वकील यादव की मौत हो गई। बाइक की तेज रफ्तार टक्कर से वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए देवघर...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 28 June 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
सारवां : बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

सारवां । देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर थानांतर्गत दलदली गांव के समीप गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल शिवपुर दलदली गांव निवासी करीब 62 वर्षीय साइकिल मिस्री वकील यादव, पिता- रघुनाथ यादव की मौत इलाज के क्रम में देवघर में हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि वकील रोज की तरह दलदली मोड़ स्थित गुमटी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। सड़क पार करने के क्रम में पालोजोरी से देवघर की ओर जा रही तेज रफ्तार बीआर-46-एन-1701 नंबर की होंडा बाइक चालक ने वकील को जोरदार टक्कर मार दी। उसमें वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

वहीं घटना में बिहार के जमुई निवासी बाइक सवार दंपत्ति सड़क किनारे गिर गये। उन्हें भी मामूली चोट लगी। सूचना मिलते ही सारवां थाना की रात्रि गश्ती पुलिस एएसआई धर्मेंद्र सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंच गये। घायल को पुलिस वैन में उठाकर अविलंब इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है। बताया कि मृतक को एक लड़का व एक लड़की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें