Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBridge Safety Concern Broken Railing on Pipra-Laharjori Main Road

पुल की रेलिंग टूटने से दुर्घटना की आशंका

मारगोमुंडा में पिपरा-लहरजोरी मुख्य मार्ग पर बगडोरो नदी पर बने पुल की रेलिंग टूट गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यह पुल इलाके की व्यस्त सड़कों में से एक है और ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 28 June 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
पुल की रेलिंग टूटने से दुर्घटना की आशंका

मारगोमुंडा। पिपरा-लहरजोरी मुख्य मार्ग के बगडोरो नदी पर बनी पुल की रेलिंग टूट जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताते चलें कि कई दशक पूर्व बने पुल में निर्माण के दौरान रेलिंग का निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन रेलिंग टूटकर ध्वस्त हो गया। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। बताया जाता है कि पिपरा-लहरजोरी मुख्य सड़क इस इलाके की व्यस्त सड़कों में एक है। इस सड़क की ओर से हर रोज हजारों वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। जहां पुल पर रेलिंग टूट जाने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने पुल पर रेलिंग मरम्मत कराने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें