Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBJP s Protest Against Jharkhand Government s Corruption and False Promises

झारखंड सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री

सारठ प्रतिनिधिप्रखंड परिसर में मंगलवार को भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 24 June 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री

सारठ प्रतिनिधि प्रखंड परिसर में मंगलवार को भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक ने झारखंड सरकार पर जमकर बरसते हुए सरकार पर झूठ बोलकर जनता से वोट लेने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम 14 सूत्री मांगपत्र बीडीओ को सौंपा। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार की निंदा करते हुए सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने मंईयां सम्मान योजना के नाम पर सरकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। बावजूद योजना में 27 लाख महिलाओं को लाभ से वंचित करने का भी आरोप लगाया।

इससे महिलाएं काफी परेशान हो रही हैं। जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ देने की बात कही थी। आज बहानेबाजी कर सरकार महिलाओं के साथ धोखेबाजी का काम कर रही है। उन्होंने पीएम किसान सम्मान योजना के लगभग 15 लाख लाभुकों को योजना से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने लचर विद्युत व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार बिल वसूली के नाम पर गरीबों पर बेवजह केस करने का काम कर रही है। साथ ही मीटर लगाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली का काम कर रही है। कहा कि प्रदेश में अधिकांश सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है। लोगों को अस्पतालों में समुचित इलाज़ दवा एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने सरकार पर ट्रांसफर-पोस्टिंग, बालू, कोयला आदि में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयराम पोद्दार, मंडल अध्यक्ष परमानंद ठाकुर, अशोक हजारी, टिंकू सिंह, शेखर सिंह, बापी रुज, संजय मंडल, सोहन बिष्टु समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें