Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBJP Protests Against Jharkhand Government s Corruption and Unfulfilled Promises

चारों तरफ भ्रष्टाचार से घिरी है झारखंड सरकार : राज

देवघर कार्यालय संवाददाताभारतीय जनता पार्टी की ओर से देवघर प्रखंड में देवघर नगर, जसीडीह नगर, देवघर प्रखंड व मानिकपुर सिमरा मंडल अध्यक्ष धनंजय खवाड़े,

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 24 June 2025 05:39 PM
share Share
Follow Us on
चारों तरफ भ्रष्टाचार से घिरी है झारखंड सरकार : राज

देवघर कार्यालय संवाददाता भारतीय जनता पार्टी की ओर से देवघर प्रखंड में देवघर नगर, जसीडीह नगर, देवघर प्रखंड व मानिकपुर सिमरा मंडल अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, ईश्वर राय, संजय राय और विष्णु रावत के नेतृत्व में एक दिवसीय विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम देवघर अनुमंडल कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राज पलिवार ने कहा कि जिस प्रकार झारखंड की जनता ने विश्वास कर हेमंत सोरेन को कुर्सी पर बैठाया, जो-जो वादे कर झामुमो गठबंधन सत्ता में आई, एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। चारों तरफ भ्रष्टाचार से घिरी झारखंड सरकार है। हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर बिजली, पानी की व्यवस्था, अवैध बालू, पत्थर, कोयला लूट और बेरोजगारी जिस प्रकार झारखंड में चरम पर है, भारतीय जनता पार्टी उसका पुरजोर विरोध करती है।

विरोध प्रदर्शन के माध्यम से विभागीय पदाधिकारी को खुले मंच कहा कि जनता का काम ईमानदारीपूर्वक करें। जनता को ज्यादा परेशान मत करें। जनता का काम नहीं करने पर भाजपा सभी पदाधिकारियों के विभाग की ईंट से ईंट बजाने का काम करेगी। आमजनों से कहा कि अब समय आ गया है झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने का। विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नवल राय, चंद्रशेखर खवाड़े, सचिन सुल्तानिया, विजया सिंह, निरंजन देव, धनंजय खवाड़े, संजय राय, ईश्वर राय, विष्णु रावत, विपिन देव, अशोक सिंह, सत्येंद्र सिंह, मिथिलेश माधव, निर्मल मिश्रा, मनोज भार्गव, अजीत सिंह, ओंकार दास, प्रेम शंकर राय, ललन दुबे, अमरजीत दुबे, प्रमोद राय, उचित राय, अलका सोनी, संध्या कुमारी, रामदेव दास व भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें