बाजार के संकीर्ण स्थान पर यात्री बसों का ठहराव बना जाम का कारण
हंटरगंज बाजार में नो एंट्री लागू होने के बावजूद जाम की समस्या बनी हुई है। यात्रियों की बसों का ठहराव संकीर्ण स्थान पर होने के कारण जाम बढ़ रहा है। बसों का ठहराव किसी उचित स्थान पर करने से जाम की...

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज बाजार में नो एंट्री लागू होने के बावजूद लोगों को जाम की परेशानी से सामना करना पड़ रहा है। हंटरगंज बाजार में लगने वाले जाम का सबसे बड़ा कारण वर्षों से यात्री बसों का ठहराव मुख्य बाजार के संकीर्ण स्थान पर होना है। हंटरगंज प्रखंड में कोई भी बस पड़ाव स्थाई रूप से नहीं है। जिसके कारण बस पड़ाव के रूप में चतरा से गया जाने वाले यात्री बसों का ठहराव अपने निर्धारित समय तक बाजार के एक संकीर्ण स्थान पर वर्षों से होता चला आ रहा है। जितने समय तक बस का ठहराव बाजार के इस स्थान पर होता है उतने समय तक पूरा आवागमन अस्त-व्यस्त बना रहता है।
जाम जो रूप ले ले लेकिन बस अपने निर्धारित समय पर ही वहां से खुलती है। जिस स्थान पर बस का ठहराव होता है वहां पर एक छोटा सा टेंपो भी लग जाए तो जाम का स्थिति बन जाता है। ऐसे में लंबे समय तक बड़े यात्री बसों का ठहराव होने के कारण पूरा बाजार जाम हो जाता है। इस जाम में एंबुलेंस जैसे सेवा भी पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है। चतरा से गया भाया हंटरगंज के लिए हर रोज एक दर्जन बसों का परिचालन होता है। इस दौरान सभी बसों का ठहराव अपने-अपने समय पर निर्धारित अवधि के लिए बाजार के इस संकीर्ण स्थान पर ही होता है। पूरा दिन इसके कारण जाम का स्थिति बना रहता है। चतरा से गया जाने वाली बस का ठहराव हंटरगंज के किसी पर्याप्त जगह वाले स्थान पर कर दिया जाए तो बहुत हद तक हंटरगंज के लोगों को जाम के समस्या से निजात मिलेगा। वहीं दूसरी ओर शाम 7:00 बजे नो एंट्री समाप्त होने के बाद दोनों छोर से एक ही बार गाड़ियों को छोड़ देने से जाम की स्थिति बना रहता है। अगर दोनों छोर से बारी-बारी से गाड़ियों को छोड़ जाए तो शाम को होने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल जाएगा। सुबह शाम लगने वाले जाम के इन दोनों मुख्य कारणों पर ध्यान दिया जाए तो जाम की स्थिति स्वत समाप्त हो जाएगा। वही गया से चतरा जाने वाले यात्री बसों का ठहराव हंटरगंज के पानी टंकी के समीप होता है। जिससे किसी भी प्रकार से आवागमन प्रभावित नहीं होता। अगर इसी स्थान पर चतरा से गया जाने वाले बसो का ठहराव कर दिया जाए तो इससे भी जाम की स्थिति नहीं बन पाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।