Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsTraffic Congestion Crisis in Chatra City Public Demands Better Management

सड़क जाम से शहरवासी परेशान, शुक्रवार को घंटों रहा जाम

सड़क जाम से शहरवासी परेशान, शुक्रवार को घंटों रहा जाम सड़क जाम से शहरवासी परेशान, शुक्रवार को घंटों रहा जाम सड़क जाम से शहरवासी परेशान, शुक्रवार को घंटों

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSat, 28 June 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
सड़क जाम से शहरवासी परेशान, शुक्रवार को घंटों रहा जाम

चतरा शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। मुख्य बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर हर रोज लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। शुक्रवार को पेट्रोल पम्प के समीप मारवाड़ी मुहल्ला मोड़ के पास दिन भर जाम रहा। शुक्रवार का यहां साप्ताहिक हाट लगता है, जिस कारण भीड़ अधिक होती है। ऐसे में हर घंटें यह मोड़ जाम रहा। इस जाम में लोग घंटों फंसे रह जाते हैं जिससे समय पर कोई काम नहीं हो पाता है। ट्रैफिक नियंत्रण की यहां कोई व्यवस्था नहीं है। छोटी बड़ी सभी गाड़ियां इसी रोड से पास करती है जिससे जाम और भ्यावह रूप ले लेता है।

क्योंकि चतरा शहर के समीप कोई बाईपास रोड नहीं है। एक ही रोडसे भारी वाहन हो या फिर कोयला लदा वाहन, छोटी गाड़ियां के साथ साथ आम जनता का यही एक रास्ता है। ऐसे में जाम लगना आम हो गया है। ट्रैफिक के लिये पहले केशरी चौंक और पेट्रोल पम्प के समीप दो चार जवानों को देखा जाता था, लेकिन अब ये जवान नजर नहीं आते हैं, जिस कारण जाम घंटों लगा रह जाता है। शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें