Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsProtests Erupt Against Hostel Construction in Hunterganj School Playground

खेल मैदान में छात्रावास निर्माण कराए जाने पर ग्रामीणों ने किया बवाल

खेल मैदान में छात्रावास निर्माण कराए जाने पर ग्रामीणों ने किया बवालखेल मैदान में छात्रावास निर्माण कराए जाने पर ग्रामीणों ने किया बवालखेल मैदान में छा

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराFri, 27 June 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
खेल मैदान में छात्रावास निर्माण कराए जाने पर ग्रामीणों ने किया बवाल

हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के रामनारायण प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में छात्रावास निर्माण के विरोध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने बताया कि हंटरगंज प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान है। जहां हर तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहता है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एकमात्र खेल मैदान है। लेकिन इस मैदान पर जबरन एक सोची समझी साजिश के तहत छात्रावास का निर्माण कराकर इसका अतिक्रमण किया जा रहा है। छात्रावास भवन के निर्माण के लिए विभाग के जेई और संवेदक खेल मैदान के बीचो-बीच जेसीबी लगाकर नीव खोद रहे थे।

इसी बीच क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग खेल मैदान में पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करते हुए उसे बंद कर दिया। संवेदक से चयनित निर्माण स्थल का लिखित आदेश मांगा गया। लेकिन किसी प्रकार का कोई लिखित आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया। मैदान में एकजुट होकर इसे बचाने का संकल्प स्थानीय लोगों ने लिया। विधायक प्रतिनिधि अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि यह खेल मैदान सिर्फ खेल मैदान ही नहीं है यह क्षेत्र के युवा वर्गों के लिए एक भविष्य बनाने का निर्माण स्थल है। इसके साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। विशु्त्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव मामले की जानकारी पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता को दिया। उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में उनके खेल मैदान को अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी से बात करने की बात भी पूर्व मंत्री ने कहा। काम को तत्काल बंद कर दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुंची और युवकों को समझा बूझकर शांत कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें