Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsHunterganj Police Seize 4 Pickup Trucks Loaded with Cattle 8 Arrested

चार पिकअप वाहन पर लदे 31 मवेशी सहित 8 लोग गिरफ्तार

चार पिकअप वाहन पर लदे 31 मवेशी सहित 8 लोग गिरफ्तारचार पिकअप वाहन पर लदे 31 मवेशी सहित 8 लोग गिरफ्तारचार पिकअप वाहन पर लदे 31 मवेशी सहित 8 लोग गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 23 June 2025 11:48 PM
share Share
Follow Us on
चार पिकअप वाहन पर लदे 31 मवेशी सहित 8 लोग गिरफ्तार

हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज पुलिस ने रविवार की देर शाम प्रतापुर मोड पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जानवर से लदे चार पिकअप वाहन को जप्त किया है। चारों पिकअप वाहन पर लदे 31 मवेशियों के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में बिहार के बक्सर जिला के डुमरौन के नया बाजार के मो इमरान कुरैशी, इरशाद कुरैशी, नजरुल हसन, अरमान कुरैशी और आरा के शोभा बाजार इंग्लिशपुर के सचिन कुमार, अशोक कुमार, सूरज कुमार और बिरजा कुमार शामिल है। सभी को सोमवार को नयायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशी तस्कर झारखंड से बिहार जानवर को तस्करी के लिए ले जा रहे हैं।

जिसके बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और पिकअप के साथ आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें