112 किसानों के बीच 2 किवंटल 52 किलोग्राम धान बीज का हुआ वितरण
112 किसानों के बीच 2 किवंटल 52 किलोग्राम धान बीज का हुआ वितरण 112 किसानों के बीच 2 किवंटल 52 किलोग्राम धान बीज का हुआ वितरण 112 किसानों के बीच 2 किवंट

गिद्धौर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत खरीफ बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय के सिंगल विंडो सेंटर व मंझगांवा में शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग के द्वारा गिद्धौर के 112 किसानों के बीच 2 किवंटल 52 किलोग्राम उन्नत किस्म का धान सावा 7301 बीज का वितरण नि:शुल्क किया गया। सही समय पर धान बीज का वितरण किए जाने से किसानों में खुशी देखी गई। धान बीज का वितरण उप प्रमुख प्रीतम यादव व बीटीएम प्रभात कुमार द्वारा किया गया। शेष पंचायत में जल्द मक्का बीज का वितरण किया जाएगा।
मौके पर दर्जनों किसान मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।