चिटिंगदा टोला में बारिश के कारण धंसा मिट्टी का घर, बाल बाल बचे लोग
चक्रधरपुर के बंदगांव प्रखंड के भरंडिया गांव के चिटिंगदा टोला में बारिश के कारण सूर सिंह हस्सा का मिट्टी का घर धंस गया। संयोग से, घर में उस समय कोई भी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वार्ड सदस्य ने...

चक्रधरपुर।बंदगांव प्रखंड के भरंडिया गांव के चिटिंगदा टोला में बारिश के कारण गुरुवार सुबह सूर सिंह हस्सा पिता साहू हस्सा का मिट्टी का घर धंस गया। यह तो महज संयोग था कि जब घर धंसा उस समय घर में कोई नहीं था, जिस कारण बड़ा हादसा हो सकता था। वार्ड सदस्य सूर सिंह हस्सा ने बताया कि चिटिंगदा टोला निवासी साहू हस्सा के पुत्र सूर सिंह हस्सा का मिट्टी का घर था, बारिश के कारण मिट्टी की दीवार कमजोर हो गई और घर धंस गया। उन्होंने कहा कि घर में सूर सिंह हस्सा के माता पिता के आलावा पत्नी और बच्चे सहित कुल दस लोग रहते है।
लेकिन यह महज संयोग है कि जब हादसा हुआ, घर में कोई नहीं था। इधर उन्होंने इसकी सूचना पंचायत सेवक से की है और सूर सिंह हस्सा को अंबेडकर आवास दिलाने की मांग की है
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।