Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsPolice Urges Maoist Woman Rebel to Surrender in Jharkhand

पुलिस ने महिला नक्सली के घर पर चिपकाया कोर्ट का इश्तेहार

सोनुवा पुलिस ने महिला नक्सली रिसीव उर्फ जीउरी उर्फ ऊषा सोय को सोनुवा थाना के लोंजो पंचायत में अपने घर पर चाईबासा न्यायालय के आदेशानुसार सरेंडर करने के लिए कहा है। वह कई नक्सली मामलों में प्राथमिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरThu, 26 June 2025 03:14 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने महिला नक्सली के घर पर चिपकाया कोर्ट का इश्तेहार

सोनुवा।सोनुवा पुलिस ने भाकपा माओवादी के महिला नक्सली रिसीव उर्फ जीउरी उर्फ ऊषा सोय के सोनुवा थाना लोंजो पंचायत माईलपी गांव स्थित घर पर चाईबासा न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को चिपका कर कोर्ट के आदेशानुसार सरेंडर करने का निर्देश दिया है। महिला नक्सली रिसीव उर्फ ऊषा सोय नक्सली घटना काराईकेला थाना कांड संख्या 15/24 एवं 17/24 में प्राथमिक अभियुक्त है। महिला नक्सली रिसीव उर्फ जीउरी उर्फ ऊषा सोय माईलपी गांव के कुंडा सोय की बेटी है। उसके उपर अन्य कई थानों में भी नक्सली मामला दर्ज है। मौके पर सोनुवा थाना प्रभारी संजय कुमार नायक के अलावा सोनुवा व कराईकेला थाना के पुलिस अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें