धरती आबा जागरूकता अभियान शिविर में 65 लोगों का जाति, अधिवास और आधार नामांकन का फार्म भरा गया
भारत सेवाश्रम संघ चक्रधरपुर द्वारा बंदगांव प्रखंड के कुंद्रुगुटु प्रणवानंद विद्यामंदिर में धरती आबा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 7-8 सुदूर गांवों के लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों और...
चक्रधरपुर । भारत सेवाश्रम संघ चक्रधरपुर द्वारा संचालित बंदगांव प्रखंड चम्पावा पंचायत कुंद्रुगुटु प्रणवानंद विद्यामंदिर में बुधवार को धरती आबा जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिला उपयुक्त के सहमति से भारत सेवाश्रम संघ जमशेदपुर के चक्रधरपुर इकाई के तत्वाधान में आयोजित शिविर में पंचायत के सेंगरा, हेसाडीह, कोपा, लोटा,जेराकेल इत्यादि सुदूरवर्ती 7 , 8 गांव के लोगों को आधार नामांकन, जाति और अधिवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, वृद्धापेंशन इत्यादि के बारे में जागरूक किया गया। प्रमाण पत्र की आवश्यकता, इसके लाभ और प्रमाण पत्र बनाने की विधियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई एवं जागरूक किया गया।
इस शिविर में जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र इत्यादि से संबंधित 65 लोगों का निः शुल्क फॉर्म भरा गया है और प्रक्रिया के लिए भेजा दिया गया है। भारत सेवाश्रम संघ के जमशेदपुर के सचिव स्वामी मुक्तात्मानन्द महाराज, परियोजना अधिकारी बलराम आचार्य, प्रमथ दत्त के सानिध्य में आयोजित शिविर में पंचायत के मुखिया कानू तैसुन, प्रणवानंद विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य लखींद्र हेसा, राम पूर्ति, सीताराम बोदरा, कूप सिंह पूर्ति , इत्यादि उपस्थित थे। भारत सेवाश्रम संघ चक्रधरपुर की और से यह जागरूकता अभियान सुदूरवर्ती बंदगांव , गुदड़ी, और गोइलकेरा प्रखंड में आयोजित किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।