Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsSnake Bite Incidents in Nowamundi One Dead One Hospitalized

नोवामुंडी : दो दिनों में सर्पदंश से एक की मौत, एक इलाजरत

नोवामुंडी बस्ती में दो अलग-अलग रातों में सर्पदंश की घटनाएं हुईं। पहली घटना में अजय बारजो (25) की मौत हो गई, जबकि दूसरी में सतारी बारजो (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सतारी ने बताया कि उसे रात में सोते...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 28 June 2025 03:23 AM
share Share
Follow Us on
नोवामुंडी : दो दिनों में सर्पदंश से एक की मौत, एक इलाजरत

नोवामुंडी। नोवामुंडी बस्ती में दो अलग-अलग रात को सोने के दौरान दो लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। इनमें बुधवार देर रात को सर्पदंश से अजय बारजो (25) की मौत घटनास्थल पर हो गई है, जबकि गुरुवार देर रात को सर्पदंश से सतारी बारजो (30) की हालत गंभीर हो गई है। उसे इलाज के लिये नोवामुंडी टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विषय में अस्पताल में इलाजरत सतारी ने बताया कि वह रात को गहरी नींद में सो रहा था। तभी उसे अचानक उसके पैर में एक जगह डंक मारने का आभास हुआ। उसने इधर-उधर नजर घुमाकर देखा, तो कमरे की दीवार के एक किनारे सांप दिखाई दिया।

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये। उसके बाद भीड़ ने सांप को डंडे से पीटकर मार दिया। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिये नोवामुंडी टीएमएच अस्पताल लेकर भर्ती करा दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें