जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव
चाईबासा में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई। कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके नेतृत्व में हुए आर्थिक परिवर्तनों को याद किया। त्रिशानु राय ने कहा...
चाईबासा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव की जयंती शनिवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन , चाईबासा में मनाई गई ।कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया । कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी अगुवाई में बड़े आर्थिक परिवर्तन हुए। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। स्व.राव ने प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और परिवर्तनकारी बदलावों को अमल में लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारवादी बनाने का कार्य किया। उपस्थित कांग्रेसियों ने आगे एक स्वर में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के कुशल नेतृत्व और लोक-कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से भारत के आर्थिक विकास को नई दिशा प्राप्त हुई।
भारत को समृद्ध और उन्नत बनाने में उनके योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा , अशोक बारीक , सचिव जगदीश सुंडी , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो , मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी , नगर महासचिव मो.शहजादा , वरीय कांग्रेसी अजीत कांडेयांग ,सुरसेन टोपनो , अजय कुमार , मो.अरसलाम , संजय साव , जुम्बल सुंडी , सुशील दास , सीएच रमेश , बिरसा पुरती आदि मौजूद थे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।