झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने किया निगरानी समिति का गठन
झामुमो ने चाईबासा में जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी के लिए समिति का गठन किया है। यह निर्णय जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम द्वारा लिया गया है, ताकि योजनाओं में पारदर्शिता लाई जा सके। समिति में विभिन्न...

चाईबासा। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए झामुमो ने जिले के सभी प्रखंड व नगर में निगरानी समिति का गठन किया है। यह जानकारी झामुमो के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दी है। श्री लागुरी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम द्वारा समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि योजनाओं को लेकर आए दिन नगर व प्रखंडों से शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर जिला झामुमो गंभीर है। जिला में अबुआ आवास और मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में पारदर्शिता लाना जरूरी है। जनता का हमेशा शिकायत रही है कि प्रखंड और नगर पालिका क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं में वंचित किया जा रहा है।
इसी को लेकर जिला झामुमो ने एक निगरानी समिति का गठन किया है जिसमें चाईबासा नगर से इकबाल अहमद, चक्रधरपुर नगर से श्रीमती ज्योति सीजुई, सदर चाईबासा से मानाराम कूदादा, झींकपानी से हरिलाल करजी, टोंटो से बुधराम लागुरी, हाटगमरिया से विकास गुप्ता, खूंटपानी से कांडे बिरसा तीयू, तांतनगर से विश्वनाथ बाड़ा, मंझारी से चन्द्र मोहन बिरुआ, कुमारडूंगी से दिनेश चन्द्र महतो, मझगांव से मो 0 मुजाहिद अहमद, जगन्नाथपुर से संदेश सरदार, नोआमुंडी से अशोक दास, मनोहरपुर से बंधना उरांव, आनंदपुर एवं गुदड़ी से राहुल आदित्य, गोइलकेरा से अकबर खान, सोनुआ से दीपक कुमार प्रधान, बंदगांव से प्रेम मुंडरी, चक्रधरपुर से प्रखंड से विनय प्रधान को शामिल किया गया है। इन लोगों के द्वारा नगर और प्रखण्ड स्तर पर हो जनकल्याणकारी योजनाओं को सही रूप से आम जनता तक पहुंच रही है या नहीं इसकी निगरानी की जाएगी ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।