Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand Board 12th Arts Exam Western Singhbhum District Rises to 7th Position with 97 50 Pass Rate

जिले का 97.50 प्रतिशत रहा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12 वीं आर्ट्स परीक्षा में पश्चिमी सिंहभूम जिले का रिजल्ट पिछले दो सालों की तुलना में बेहतर रहा है। इस बार जिले ने 8023 छात्रों में से 7823 छात्रों को उत्तीर्ण किया, जिसमें 4556 प्रथम...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाFri, 6 June 2025 05:14 AM
share Share
Follow Us on
जिले का 97.50 प्रतिशत रहा रिजल्ट

चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड बोर्ड 12 वीं आर्ट्स परीक्षा में पश्चिमी सिंहभूम जिले का रिजल्ट पिछले दो साल की तुलना में इस साल बेहतर रहा है। पिछले साल 2024 में पश्चिमी सिंहभूम स्टेट में 11वें स्थान पर था। लेकिन इस बार पश्चिमी सिंहभूम जिला ने छलांग लगाते हुए सातवें पायदान पर पहुंच गया है। वर्ष 2025 में पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुल 8023 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 7823 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 4556 प्रथम श्रेणी, 3122 द्वितीय श्रेणी और 145 तृतीय श्रेणी से विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि 195 छात्रों को सफलता नहीं मिली है और 47 छात्र अनुपस्थित थे।

इस साल जिले का रिजल्ट 97.50 प्रतिशत है। वहीं वर्ष 2023 में कुल 8066 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 7808 छात्र उर्तीण हुये थे, जिसमें 3170 प्रथम श्रेणी, 4327 द्वितीय श्रेणी और 310 तृतीय श्रेणी से पास हुये थे। वहीं 244 छात्रों को सफलता नहीं मिली थी। वहीं 218 छात्र अनुपस्थित थे। इस साल जिले का रिजल्ट 96.60 प्रतिशत था। वहीं वर्ष 2024 में जिले के कुल 8508 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 8060 छात्र उत्र्तीण हुये थे। जिसमें 3598 छात्र प्रथम श्रेणी, 4242 द्वितीय श्रेणी और 220 छात्र तृतीय श्रेणी उत्तीर्ण हुये थे। वहीं 445 छात्रों को सफलता नहीं मिली थी। वहीं 52 छात्र अनुपस्थित थे। इस साल जिले का रिजल्ट 94.73 प्रतिशत था। पिछले दो साल की तुलना में इस साल आर्ट्स में पश्चिमी सिंहभूम जिले के रिजल्ट बेहतर हुआ है। जिले के टॉप टेन की सूची नाम अंक विद्यालय 1. राजश्री लोहार 447 मारवाड़ी 2 हाई स्कूल चक्रधरपुर 2. सरीता बानरा 446 केजीबीवी खूंटपानी 3. कैरी सुंडी 444 मारवाड़ी 2 हाई स्कूल चक्रधरपुर 4. रोहित सरदार 444 मारवाड़ी 2 हाई स्कूल चक्रधरपुर 5. हेमसागर प्रधान 442 मारवाड़ी 2 हाई स्कूल चक्रधरपुर 6. परमानंद बिरुली 439 टाटा कॉलेज चाईबासा 7. मकरध्वज नायक 437 राजकीयकृत 2 उच्च वद्यिालय कराईकेला 8. नीतू महतो 435 केजीबीवी बंदगांव 8. मलय कुमार 435 मारवाड़ी 2 हाई स्कूल चक्रधरपुर 9. विशाल सोय 433 राजकीयकृत 2 उच्च वद्यिालय पुरुनिया खूंटपानी 9. आफिया नशरीन 433 सिस्टर निवेदिता इंटर महिला कॉलेज चक्रधरपुर 10. विरांग कुटिंया 431 केजीबीवी टोंटो 10. अंजली प्रधान 431 मारवाड़ी 2 हाई स्कूल चक्रधरपुर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें