Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsGoa Celebrates Bakrid with Unity and Festivity Among Muslim Community

गुवा में धूमधाम से मनाया बकरीद पर्व

गुवा में मुस्लिम समुदाय ने बकरीद पर्व धूमधाम से मनाया। सुबह 8:30 बजे मस्जिद में नमाज अदा की गई। उसके बाद कब्रिस्तान में भी नमाज हुई। समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी और बकरा की कुर्बानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 7 June 2025 11:49 AM
share Share
Follow Us on
गुवा में धूमधाम से मनाया बकरीद पर्व

गुवा । गुवा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को बकरीद पर्व धूमधाम तथा आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गोवा के मस्जिद में सुबह 8:30 बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा के बाद कब्रिस्तान में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। उसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिल बकरीद की बधाई दी और बकरा की कुर्बानी दी गई। बकरीद पर्व को लेकर गुवा पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। मस्जिद में पुलिस बल्कि तैनाती की गई। साथ ही जगह-जगह पुलिस बल गश्त लगाते देखा गया।

इस दौरान मौके पर मोहम्मद मुबारक, मोहम्मद तबारक, मोहम्मद शकील, शेख हयूल, शब्बीर खान, मोनू खान, बशीर खान, शादाब खान, नाजीर खान, आलम अंसारी, रमजान कुरैशी, इम्तियाज अंसारी सहित काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें