Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsBhog Distribution Program at Mausi Bari Gundicha Temple in Guwahati

गुवा सेल सीजीएम ने बच्चों को परोसा अन्नभोग

गुवा के विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी गुंडीचा मंदिर में शनिवार को भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को खीर और स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। सीजीएम कमल भास्कर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 28 June 2025 05:48 PM
share Share
Follow Us on
गुवा सेल सीजीएम ने बच्चों को परोसा अन्नभोग

गुवा । शनिवार को विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी गुंडीचा मंदिर में गुवा सेल मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर द्वारा भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और देवी सुभद्रा को मौसीबाड़ी में साही सत्कार कर खीर और तरह तरह के स्वादिस्ट व्यंजन परोसा गया। जिसके बाद सीजीएम कमल भास्कर ने बच्चों के बीच भोग का वितरण किया। मध्यान्ह आरती के दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे। रथयात्रा के पहला दिन मौसीबाड़ी मे वैदिक मंत्रोचार कर भगवान जगन्नाथ की मत्स्य अवतार का विधिवत पूजा कराया गया। नव वस्त्र और पुष्प से तीनों विग्रहों को सुसज्जित कराया गया। गांव की शान्ति और सुख समृद्धि के लिए कामना किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें