Hindi Newsझारखंड न्यूज़boys started loot gang for giving gift to girlfriend 10 arrested

गर्लफ्रेंड को देने पड़ते थे महंगे गिफ्ट, बना डाला लूट का पूरा गैंग; जमशेदपुर से 10 गिरफ्तार

कहते हैं प्यार में आदमी अपनी हदें पार करता है, और कई बार ये हदें इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि शख्स अपराधी बन जाता है। ऐसा ही मामला आया है झारखंड के जमशेदपुर में। यहां गर्लफ्रेंड के लिए लूटपाट शुरू कर दिए।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 27 June 2025 07:33 AM
share Share
Follow Us on
गर्लफ्रेंड को देने पड़ते थे महंगे गिफ्ट, बना डाला लूट का पूरा गैंग; जमशेदपुर से 10 गिरफ्तार

कहते हैं प्यार में आदमी अपनी हदें पार करता है, और कई बार ये हदें इतनी ज्यादा बढ़ जाती हैं कि शख्स अपराधी बन जाता है। ऐसा ही मामला आया है झारखंड के जमशेदपुर में। यहां इंस्टाग्राम पर चर्चित होने और गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने की सनक ने कुछ युवकों को इस कदर अंधा कर दिया कि स्टंट के बाद वे लूटपाट करने लगे। उनकी यह फिल्मी कहानी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। सिदगोड़ा पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो पहले इंस्टाग्राम पर बाइक स्टंट की वीडियो बनाता था और बाद में हथियार के बल पर लोगों को लूटने लगा। गिरोह के लुटेरे अपनी गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए ये काम करते थे।

गिरोह के कुल दस सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार युवकों में राजा सिंह उर्फ मुर्गी जल्लाद, साहिल सिंह सरदार उर्फ रैफर, सौरभ कुमार उर्फ लादेन, शुभम कालिंदी, सागर नाग, मुकेश गोराई, पीयूष डे, महेश सिंह भूमिज, अतीश कुमार नाग और देवा बेहरा शामिल हैं। ये सभी एक्सएनआर 46 नामक इंस्टाग्राम ग्रुप से जुड़े थे। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शुरुआत में ये युवक महज सोशल मीडिया पर नाम कमाने के लिए बाइक स्टंट की रील्स बनाते थे। लेकिन धीरे-धीरे ये अपराध की दुनिया में कदम रख चुके थे। इन्होंने सुनसान इलाकों में राह चलते लोगों को हथियार दिखाकर लूटना शुरू कर दिया।

पुलिस को शिकायतें मिल रही थी कि कुछ बाइकर्स गैंग लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। इसके बाद पुलिस ने बुधवार रात सिदगोड़ा क्षेत्र में छापेमारी कर पहले महेश सिंह को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर बाकी सदस्यों को भी धर दबोचा गया। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, चोरी की कार, बाइक और कई मोबाइल बरामद किए हैं।

गर्लफ्रेंड को देते थे महंगा गिफ्ट

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि लूट में महेश सिंह भूमिज और पीयूष डे शामिल रहते थे। लूट का जो भी पैसा आता, उसका बड़ा हिस्सा ये दोनों रखते थे। इस पैसे से गर्लफ्रैंड को महंगे गिफ्ट देना और उसकी जरूरतों पर खर्च करते थे। इसके अलावा बाइक मॉडिफाई भी करते थे। पुलिस ने कुछ माह पहले रैश ड्राइविंग के मामले में भी पीयूष को पकड़ा था, जिसके बाद पुलिस ने बाइक पर भारी जुर्माना भी लगाया था। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी राजा सिंह और सौरभ कुमार पर उसके साथी के अपहरण कर हत्या का भी आरोप है। इसके अलावा भी दोनों अन्य आरोपों में भी जेल जा चुके हैं।

महिलाओं से छेड़खानी की भी आ रही थीं शिकायतें

सिटी एसपी ने बताया कि सभी आरोपी महिलाओं से छेड़खानी भी करते थे। विमेंस यूनिवर्सिटी के पास सभी रैश ड्राइविंग करते हुए वहां की छात्राओं से छेड़खानी करते थे। इसकी शिकायत भी लगातार पुलिस को मिल रही थी। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है, ताकि ऐसे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

अगला लेखऐप पर पढ़ें