Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsYoung Mountaineer Shashi Shekhar Conquers Challenging UT Kangri-1 in Ladakh

युवा पर्वतारोही शशि शेखर ने लद्दाख की दुर्गम चोटी यूटी कांगड़ी में फहराया तिरंगा

युवा पर्वतारोही शशि शेखर ने लद्दाख की दुर्गम चोटी यूटी कांगड़ी में फहराया तिरंगायुवा पर्वतारोही शशि शेखर ने लद्दाख की दुर्गम चोटी यूटी कांगड़ी में फहराय

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 18 June 2025 05:45 PM
share Share
Follow Us on
युवा पर्वतारोही शशि शेखर ने लद्दाख की दुर्गम चोटी यूटी कांगड़ी में फहराया तिरंगा

कसमार। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पाड़ी गांव निवासी युवा पर्वतारोही शशि शेखर ने लद्दाख की 6,070 मीटर ऊँची, तकनीकी और दुर्गम चोटी यूटी कांगड़ी-1 को सफलतापूर्वक फतह कर लिया है। उन्होंने यह चढ़ाई पर्वतारोहण की सबसे चुनौतीपूर्ण अल्पाइन स्टाइल में पूरी की है। उन्होंने यह मिशन बिना किसी पोर्टर, शेर्पा या बाहरी सहायता के पूरी तरह आत्मनिर्भर अभियान के रूप में पूरी कर बार फिर से अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देकर तिरंगा एवं झारखंड पर्यटन का झंडा फहराकर बोकारो जिले एवं कसमार प्रखंड का नाम रौशन किया है। शिखर पर पहुँचकर उन्होंने भारत का तिरंगा और झारखंड पर्यटन विभाग का झंडा फहराया, जिससे राज्य की साहसिक पर्यटन क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शाया जा सके।

शशि शेखर ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 13 जून को लेह से हुई। 14 जून को वे बेस कैंप पहुँचे, और 15 जून की रात 3 बजे उन्होंने शिखर के लिए अंतिम चढ़ाई ( समिट पुश) शुरू की। लगातार 5 घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद, सुबह 7 बजकर 50 मिनट में उन्होंने यूटी कांगड़ी-1 के शिखर को छू लिया। पूरे अभियान में शशि के साथ उनके मित्र फुंसोग नामग्याल भी सहभागी रहे। दोनों ने तेज हवाओं, न्यूनतम तापमान और बर्फ से ढकी तीखी ढलानों जैसी मुश्किल परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करते हुए यह लक्ष्य प्राप्त किया। मालूम हो कि गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के पुत्र शशि शेखर ने इससे पूर्व भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की है। शशि शेखर ने जो कई प्रतिष्ठित पर्वत चोटियों को फतह किया है, उनमें से दक्षिण अमेरिका की अर्जेंटीना की सबसे ऊंची चोटी।माउंट अकोंकागुआ (6,961 मीटर), यूरोप में रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर), माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) के पर्वतारोही अभियान में शशि ने 8,430 मीटर की ऊँचाई पर स्थित बैलकनी तक पहुँच चुके हैं। इसके अलावा नेपाल के माउंट लोबुचे ईस्ट (6,119 मीटर) एवं हिमाचल प्रदेश के माउंट मणिरंग (5,758 मीटर) जहाँ वे समिट कैंप तक पहुँच कर तिरंगा फहराया है। हिंदुस्तान अखबार को जानकारी देते पर्वतारोही शशि शेखर ने बताया कि सेवन समिट्स चैलेंज यानी दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों को फतह करना उनका दीर्घकालिक लक्ष्य है। अब तक वे इस मिशन में दो महाद्वीपों की चोटियाँ सफलतापूर्वक फतह कर चुके हैं। जिनमे माउंट अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका) एवं माउंट एल्ब्रुस (यूरोप) शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें