Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTraffic Problems in Beramo Rain Causes Road Issues and Accidents Risk

बरसात में सड़कों पर आवागमन बना दुर्गम

बेरमो में इस बरसात के कारण आवागमन में समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। पक्की सड़कों पर जलजमाव और कच्ची सड़कों पर कीचड़ ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंगवाली के ग्रामीणों को मार्गों की समस्या से स्थाई समाधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 27 June 2025 03:49 PM
share Share
Follow Us on
बरसात में सड़कों पर आवागमन बना दुर्गम

बेरमो/अंगवाली। इस बरसात में बेरमो में आवागमन की समस्या पैदा हो गई है। कहीं पक्की सड़कों पर बने गड्ढों में जलजमाव तो कहीं कच्ची सड़कों पर किचकिच। ऐसे में आवागमन के दौरान दुर्घटना की भी संभावना नजर आ रही है। फुसरो से कथारा-गोमिया, नावाडीह-डुमरी, चंद्रपुरा व जैनामोड़ मुख्म मार्गों के अलावा तेनु-बोकारो नहर मार्ग से तो गुजरना और भी मुश्किल हो गया है। इधर, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अंगवाली के ग्रामीणों की आवागमन संबंधी मार्ग की समस्या से स्थाई तौर पर निजात नहीं मिल पा रहा है और न ही निकट भविष्य में मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कई माह से अंगवाली से फुसरो जाने वाली मार्ग ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी पड़ी है।

इस मार्ग के निर्माण ने अबतक कई करवट बदले हैं। दामोदर नदी के पार उत्तरी दिशा की लंबित मार्ग निर्माण में कई विघ्न उत्पन्न हुए। वहीं मार्ग के बीच कल्वर्ट/पुलिया निर्माण ने छोटी-बड़ी वाहन चालकों को परेशान होने को विवश कर दिया है। तेनुघाट से पिछरी मुख्य पथ के निर्माण को लेकर बीते वर्ष से ही भ्रम की स्थित बनी पड़ी है। वहीं नहर मार्ग की दुर्दशा ने तेनुघाट अनुमंडल मुख्यालय तक आवागमन जैसे तैसे करने को विवश किया है। जिला मुख्यालय तक जाने में भी फजीहत बनी पड़ी है। जबकि जरूरी नहीं ऐसे पांच ग्रामीण मार्ग की सुदृढ़करण के लिए पांच करोड़ राशि के निर्माण की आधारशिला बीते 8 जून को रखी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें